सारस न्यूज टीम, बिहार।
बिहार में मॉनसून विदाई से पहले अलग-अलग इलाकों में बारिश संबंधी गतिविधियां जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के तीन जिलों में बारिश और वज्रपात का तात्तकालिक येलो अलर्ट जारी किया। गोपालगंज, सारण और सीवान जिले के कुछ इलाकों में दोपहर तक मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों में ठनका गिरने की भी आशंका है।
इससे पहले पटना मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया था कि शनिवार को बिहार के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही रहेगी। पूर्वी और मध्य बिहार में कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है। किशनगंज, सुपौल, अररिया समेत आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में फिलहाल मॉनसून के सक्रिय रहने के आसार हैं। देश के कई राज्यों से मानसून विदाई की ओर है। मगर बिहार में फिलहाल बारिश संबंधी गतिविधियां जारी है। बिहार से अगले महीने मॉनसून के जाने की संभावना है। 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।