Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में यूरिया खाद लेने उमड़ रही किसानों की भीड़, कतार में मारामारी के बाद निराश लौट रहे किसान।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार में यूरिया खाद लेने के लिए किसानों को जद्दोजहद करना पड़ रहा। शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों में यूरिया खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद लेने के क्रम में स्थित यह हो गई कि किसानों के बीच धक्का-मुक्की मारामारी होने लगी और स्थिति अनियंत्रित हो गई।

जबकि किसानों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। लेकिन कुछ देर बाद भीड़ बेकाबू हो गयी और पथराव होने लगा। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया। वहीं मुंगेर सदर में पुलिस बल की तैनाती कर खाद का वितरण कराया गया।

किसानों ने बताया कि खाद मिलने की खबर को लेकर प्रखंड क्षेत्र के 18 पंचायत के सैंकड़ों गांवों के किसान सुबह से ही बिस्कोमान पहुंच गए। सुबह से शाम तक इंतजार भी किया। लेकिन उन्हें बिना खाद के ही निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा। किसान कृष्णदेव यादव ने बताया कि वे सुबह सात बजे खाद लेने पहुंचे थे। छह घंटा कतार में भी खड़े रहे। लेकिन पथराव होने के कारण उन्हें खाद नहीं मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *