• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में रेल हादसा टला, पुरबिया एक्सप्रेस का इंजन व डिब्बा दो भांगों में बंटा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार के बेगूसराय जिले में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। सहरसा से दिल्ली जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और डिब्बा दो भागों में बंट गया।
इस हादसे के बाद यात्रियों के बीच में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा लोहिया नगर गुमटी के पास हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंच चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन के कपलिंग टूटने की वजह से ट्रैन दो पार्ट में बंट गया, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा बेगूसराय रेलवे स्टेशन के ठीक पहले हुआ है। इसकी सूचना ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने वरीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा दो भागों में बंटी ट्रेन को जोड़ने का काम शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *