• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में सर्दी का सितम शुरू, तेजी के साथ लुढ़केगा पारा।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार में अब सर्दी का सितम बढ़ने वाला है। बीते 24 घंटे में सूबे के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली रही है। बिहार के अधिकतर जिलों में कुहासे और तेज ठंड देखने को मिली है। बिहार में पछुआ हवा के कारण अब ठंड अधिक तेज होने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सूबे के 14 जिलों में अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई है। 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ गया सबसे अधिक ठंडा जिला रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को राज्य में कुहासे में वृद्धि हुई है। बिहार में अब तेज ठंड होने वाली है। बीते 24 घंटे में पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि देखा जाए तो देश में तूफान मेंडूस का भी कहर दक्षिण भारत में जारी है। दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हो रही। इसके कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। लेकिन इस तूफान का बिहार पर कोई खास असर नही होने बाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *