• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, ठंडी से दो की मौत, गया में सबसे अधिक ठंड आंकी गई

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

सर्द पछुआ हवा ने पूरे बिहार को कंपा दिया है। 24 जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही पछुआ हवा के कारण यह कनकनी आई है। आगामी 24 घंटे में रात का तापमान और नीचे जाने का अनुमान है। रविवार को गया बिहार राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। गया का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पटना में इस सीजन की सबसे अधिक ठंड रही। पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है

आइएमडी के मुताबिक गया, पटना और मुजफ्फरपुर के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 4-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है। वही गया, जीरादई, औरंगाबाद, नवादा एवं दक्षिण-पश्चिमी बिहार के कुछ अन्य स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रही। हालांकि आइएमडी ने आधिकारिक तौर पर इन स्थानों को कोल्ड डे घोषित नहीं किया है। गया, सीवान, नवादा और औरंगाबाद में पारा सात डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

आरा के तरारी प्रखंड के इमादपुर थाना क्षेत्र के बेरइ गांव में देर रात ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पीरो डीसीएलआर दुष्यंत कुमार, एसडीपीओ राहुल सिंह और सहायक उत्पाद आयुक्त ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। अधिकारियों ने बताया कि ठंड लगने से दोनों वयक्ति की मौत हुई है। मृतकों में झुना शर्मा (22 वर्ष) और ललन शर्मा (46 वर्ष) शामिल है। मृत झुना शर्मा के पिता शिवजी शर्मा और मां रमावती देवी ने बताया कि अचानक रात में सिर और पेट में दर्द हुआ। उसके बाद लगभग दो बजे अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की दो माह की बच्ची है। वहीं पति की मौत के बाद पत्नी काजल देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिछले वर्ष ही झुना की शादी हुई थी। मृत ललन शर्मा के परिजनों ने बताया कि दोनों लकड़ी काटने गए थे। रात में लगभग 12 बजे के बाद अचानक पेट और सिर में दर्द शुरू हुआ। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *