• Thu. Jan 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में सोना चांदी हुआ सस्ता, जाने अपने शहर में क्या है रेट।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। जिसका असर बिहार में देखने को मिला है। बिहार में सोने के भाव में कमी हुई है। पटना में 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 180 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। आज 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 48,380 है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव में भी 220 रुपये की कमी दर्ज की गई है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52,780 है।

किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध देखिए।

24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी।

23 कैरेट का सोना 95.8 फीसद।

22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी।

21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी।

18 कैरेट का सोना 75 फीसदी।

17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी।

14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी।

9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *