• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में हज यात्रा की गाइडलाइन जारी, मोबाइल ऐप या इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं आवेदन

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

  • 65 वर्ष उम्र तक के लोगों को ही मिलेगी हज यात्रा की अनुमति
  • यात्रा के एक माह पूर्व वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य
  • बिहार के हज यात्री कोलकाता से मक्का के लिए भरेंगे उड़ान। हज कमेटी आफ इंडिया ने हज यात्रा-2022 की गाइडलाइन जारी कर दिया है। 31 जनवरी तक हज यात्रा-2022 का आनलाइन आवेदन भरा जाएगा। बिहार राज्य हज कमेटी के चेयरमैन हाजी इलियास हुसैन ने बताया कि यात्रा शुरू होने के एक महीना पूर्व वैक्सीन की दोनों डोज लेना अनिवार्य है। बिहार के हज यात्री को कोलकाता से ही मक्का के लिए उड़ान भरना होगा। मक्का में ठहरने के लिए सिर्फ अजिजिया कैटेगरी की ही सुविधा मिलेगी। हज पर जाने वाले यात्रियों की अधिकतम उम्र 65 वर्ष है।
    कैसे करें आवेदन:-
    HCOI मोबाइल ऐप या http//hajcommittee.gov.in की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन करें। आनलाइन के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। आवेदन के साथ अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट जिसकी अवधि 31 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक या उससे ज्यादा का हो, पासपोर्ट का पहला और अंतिम पेज का फोटोकापी, वर्तमान पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ, और एक कैंसिल चेक का कापी अपलोड करना अनिवार्य है। आनलाइन आवेदन का हार्ड कापी, और अपलोड की गई कागजात बिहार राज्य हज कमेटी के पटना कार्यालय में जमा करना होगा। 
    हज के लिए जागरूक करें:-
    बिहार हज कमेटी के चेयरमैन सोनू बाबू ने तमाम मस्जिद के इमाम, उलेमा, मदरसा शिक्षक, समाज सेवक व जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि हज के फायदे और उसकी अहमियत पर मुसलमानों को जागरूक करें। बिहार को प्रत्येक वर्ष लगभग 12 हजार सीटें हज यात्रियों के लिए हैं, लेकिन पांच हजार लोग ही हज का सफर कर रहे हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
    अकेली महिलाओं का होगा कवर ग्रुप:-
    ज्यादा-से-ज्यादा पांच वयस्क और दो अवयस्क का कवर ग्रुप बनेगा। इच्छुक यात्री अपना सिंगल कवर ग्रुप भी ले सकते हैं। जो महिलाएं बिना महरम के यात्रा पर जाना चाहती हैं उनका कम-से-कम कवर ग्रुप के लिए चार महिलाओं का होना जरूरी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *