बिहार में मानसून आने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मौसम विभाग ने बिहार बारिश व मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई तक बिहार में अच्छी बारिश के आसार बने दिख रहे है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश के बाद सूखे की समस्या खत्म हो जाएगी। बारिश होने से राज्य में तापमान में भी गिरावट आएगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ थी।
दरअसल ट्रफ लाइन दक्षिण की ओर होने की वजह से मानसून सक्रिय नहीं हो पा रहा था। हालांकि आने वाले 2-3 दिनों में ट्रफ लाइन दक्षिण की तरफ से उत्तर की ओर खिसकने के आसार है। 19 जुलाई को उत्तर-मध्य और उत्तर- पूर्व के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, बिहार में पिछले 36 घंटों में कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। जिसमें किशनगंज, सीवान, पटना, भोजपुर. बांका, गोपालगंज, बेगूसराय और सारण में बारिश हुई।
सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

Leave a Reply