सारस न्यूज टीम, बिहार।
बिहार में होने दो सीटों पर उपचुनाव की तस्वीर बीजेपी ने साफ कर दी। हाई प्रोफाइल पटना जिले के मोकामा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने तीन बार चुनाव लड़ चुके ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट दिया है। ललन सिंह ने शनिवार को जेडीयू के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। और रविवार को बीजेपी ने उनकी पत्नी को टिकट थमा दिया। वहीं गोपालगंज से दिवंगत बीजेपी विधायक की पत्नी कुसुम देवी को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
