बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को पहली बार स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की वह राज्य स्वास्थ्य समिति पहुंचे और विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ हर योजनाओं की समीक्षा की इसमें उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले नौकरियों को लेकर विभागीय पदाधिकारियों से जानकारी ली उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जितने भी रिक्त पद हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को पहली बार स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। वह राज्य स्वास्थ्य समिति पहुंचे और विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ हर योजनाओं की समीक्षा की। इसमें उपमुख्यमंत्री ने सबसे पहले नौकरियों को लेकर विभागीय पदाधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जितने भी रिक्त पद हैं। उन पर शीघ्र नियुक्ति की जाये। उपमुख्यमंत्री को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि एक माह के अंदर 20 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की जायेगी इसमें सिर्फ राज्य स्वास्थ्य समिति के रिक्त 13 हजार पदों पर नियुक्ति की जायेगी। इसके अलावा विभाग में रिक्त पदों को चिह्नित करते हुए नियुक्ति की प्रक्रिया को तेज किया जायेगा।
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने विभाग को निर्देश दिया कि जिला अस्पतालों की व्यवस्था को ठीक किया जाय। राज्य के सभी जिला अस्पतालों में दवाई, बेसिक जांच की सुविधा और सफाई की बेहतर व्यवस्था हो। जिला अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल की जाये जिससे मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम हो। साथ ही जिला अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये समय पर चिकित्सक मरीजों का इलाज करें और इमरजेंसी सेवा चौकस रहें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत अपर सचिव कौशल किशोर, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह, अपर कार्यपालक निदेशक केशवेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज, बिहार।

Leave a Reply