• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार सेना में भर्ती के नियमों में बदलाव का विरोध।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

सेना में भर्ती के नियमों में बदलाव को लेकर तैयारी कर रहे युवा विरोध में सड़कों पर उतर गए हैं। बिहार के बक्सर में आक्रोशित युवाओं ने ट्रेन पर पथराव किया। जानकारी के मुताबिक पटना जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। इस बीच काशी पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 18 मिनट तक प्लेटफॉ़र्म संख्या ए पर रुकी रही। इससे रेल प्रशासन और यात्री परेशान दिखे।

उधर मुजफ्फरपुर में भी सेना भर्ती के युवाओं का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास चक्कर चौक पर हंगामा किया। युवाओं ने चक्कर चौक पर आग जलाकर रोड जाम कर दिया। यहां से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर चक्कर मैदान स्थित है। जहां सेना की बहाली होती है। पुलिस और प्रशासन उन्हें समझाने बुझाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *