बिहार लोक सेवा आयोग ने बुधवार को 66 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। इस परीक्षा में कुल 685 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वैशाली के सुधीर कुमार टॉपर हैं। अरवल के अमर्त्य कुमार आदर्श सेंकेंड टॉपर और मुजफ्फरपुर के आयुष कृष्णा थर्ड टॉपर हैं।
आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया है कि इसमें 34 डीएसपी समेत विभिन्न विभागों में 685 अधिकारियों की नियुक्ति के लिए परिणाम जारी किए गए हैं।
13 अप्रैल 2022 को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। इस परीक्षा में कुल 1838 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इनका साक्षात्कार 18 मई 2022 से 22 जून 2022 तक तथा पांच जुलाई 2022 से 18 जुलाई 2022 तक हुआ। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। साक्षात्कार में 1768 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 70 अनुपस्थित रहे। कुल 689 रिक्तियों के आलोक में मेधा सूची तैयार की गई। तीन अगस्त को इसका परिणाम घोषित किया गया। कुल 685 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इनमें 25 दिव्यांग एवं 13 स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित भी शामिल हैं। बुधवार को चेयरमैन आरके महाजन की अध्यक्षता में आयोग की बैठक हुई। इसमें परिणाम पर मुहर लगा दी गई। 689 पदों में मूक बधिर प्रकृति के चार अभ्यर्थी के नहीं मिलने के कारण चार पद खाली रह गए।
66वीं परीक्षा को लेकर वर्ष 2020 से ही प्रक्रिया चल रही थी। वर्ष 2020 में 691 पदों के लिए आयोग की ओर से विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें गन्ना पदाधिकारी के दो पदों को वापस लिए जाने के बाद अब 689 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया हो रही है। आयोग की ओर से दिसंबर 2020 में प्रारंभिक परीक्षा एवं जुलाई 2021 में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी।
टॉप टेन सूची
सुधीर कुमार- जेनरल – वैशाली
अमर्त्य कुमार आदर्श- ईबीसी- अरवल
आयुष कृष्णा- बीसी- मुजफ्फरपुर
सदानंद कुमार- ईबीसी- पूर्व चंपारण
विनय कुमार रंजन- बीसी- पटना
मोनिका श्रीवास्त्व- जेनरल- औरंगाबाद
सिद्धांत कुमार- ईडब्ल्यूएस- पटना
अंकित सिन्हा- जेनरल- औरंगाबाद
ब्रजेश कुमार- ईडब्ल्यूएस- अररिया
अंकित कुमार- बीसी- नालंदा
सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

Leave a Reply