• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बोचहां उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अमर पासवान की जीत तय

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बोचहां उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। यहां राजद उम्मीदवार की जीत तय हो गई है। राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी से 20 हजार 964 वोटों से आगे हैं। अब 11 राउंड के वोटों की गिनती शेष है। इतने बड़े अंतर को पाटना अब भाजपा के लिए मुश्किल दिख रहा है। निर्णायक बढ़त के साथ ही राजद समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर भाजपा खेमे में निराशा है। भाजपा का आधार वोट भूमिहार का समर्थन राजद को मिलने से पार्टी vनेतृत्व पर निश्चित रूप से दबाव बढ़ गया है। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय और भाजपा सांसद अजय निषाद भी बैकफुट पर आ गए हैं।

20वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद स्थिति:
राजद के अमर कुमार पासवान – 66 हजार 552 वोट
भाजपा की बेबी कुमारी – 36 हजार 781 वोट
वीआइपी की गीता कुमारी – 21 हजार 570 वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *