Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भागकर किया अंतर्जातीय शादी, परिजनों की धमकी से डरकर प्रेमी जोड़ा पहुंचा थाने, लगाया सुरक्षा का गुहार।

सारस न्यूज, बिहार/रोहतास।

बिहार के रोहतास जिले के करगहर अंतर्गत बड़हरी थाने के पास मंदिर में हुआ एक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सुर्यपुरा थाना क्षेत्र घुसलडिह गांव के एक युवक अरविंद कुमार प्रभाकर दिनारा थानाक्षेत्र के एक गांव के सीता कुमारी से दो साल से प्रेम करता था। दोनो का प्रेम जब परवान चढ़ा तो दोनों घर से भागने के फैसला ले लिया। दोनों घर से 18 अप्रैल को भाग भी गए। लेकिन परिवारिक दबाव एवं लड़की पक्ष के द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद वह वापस आ गए। ऐसे वह दोनो अपने रिश्तेदारों का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन कहीं भी सहारा नहीं मिला।

वही बार-बार लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा धमकी देने जाने के कारण दोनों प्रेमी जोड़ों ने बड़हरी ओपी थाने में आकर आत्म सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों प्रेमी जोड़ा शुक्रवार रात 12 बजे के करीब बड़हरी ओपी थाने पहुंचे थे। हालांकि दोनों प्रेमी प्रेमिका बालिग थे इसलिए पुलिस भी एक्शन में आ गई। लड़की और लड़का पक्ष के लोगों को बुला एवं आपसी समझौता करने की बात कही।

काफी देर तक लड़की और लड़का पक्ष में हुई बातचीत के बाद लड़की पक्ष के लोग तो वापस चले गए लेकिन लड़का पक्ष के रजामंदी से बड़हरी थाने के पास एक मंदिर में दोनो की हिंदू रीति रिवाज से शादी कर दी गई। हालांकि यह दोनों प्रेमी जोड़ा पहले भी किसी मंदिर में शादी कर लिए थे। लेकिन इस मंदिर में दोबारा एक दूसरे को माला एवं सिंदूर डालकर कर परिजनों से आशीर्वाद लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की है।

पुलिस ने लड़का पक्ष से लिखित लेने के बाद लड़की को लड़का पक्ष के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल यह शादी बड़हरी सहित आसपास के गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर में शादी के समय लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई तथा अपने मोबाइल के कैमरे में इस प्रेमी जोड़े की शादी का तस्वीर को कैद करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *