भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। अग्निपथ योजना के तहत होने वाली इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई से शुरू होगा। इससे पहले, रविवार को भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना को लेकर डिटेल्स जारी की थी। अभ्यर्थी को सेना के द्वारा ज़ारी वेबसाइट पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। इसके तहत उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
इसके बाद भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई 2022 से शुरू होगी। इसमें आठवीं और दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इनपदों के लिए होगी भर्ती:- अग्निवीर जनरल ड्यूटी। अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनेशन)। अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल। अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास। अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास। मेरिट के आधार पर होगी भर्ती:- नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्तियां पूरी तरह से उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर मेरिट आधारित होंगी। केवल भर्ती प्रक्रिया में पास होने वाले उम्मीदवारों को सेना में भर्ती का दावा करने का कोई अधिकार नहीं होगा यह भी कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी सर्टिफिकेट नहीं होंगे, वे खुद रिजेक्शन के लिए उत्तरदायी होंगे। पदानुसार निर्धारित योग्यताएं:-
जनरल ड्यूटी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होना जरूरी है।
टेक्निकल एविएशन और एम्यूनेशन पदों के लिए फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश सब्जेक्ट्स में 50 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।
क्लर्क, स्टोरकीपर पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबरों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। अंग्रेजी तथा मैथ्स में 50 प्रतिशत नंबर होने जरूरी हैं।
ट्रेड्समैन के पदों पर 10वीं और 8वीं पास की अलग-अलग भर्ती की जाएगी। सभी विषयों में 33 प्रतिशत नंबर होने अनिवार्य हैं।
सभी पदों के लिए निर्धारित आयुसीमा 17.5 वर्ष से 23 वर्ष निर्धारित है। इतनी होगी सैलरी:- जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों की भर्ती 4 वर्षों के लिए की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक वर्ष 30 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी। सर्विस के पहले साल 30,000/- वेतन और भत्ते, दूसरे साल 33,000/- वेतन और भत्ते, तीसरे साल 36,500/- वेतन और भत्ते तथा आखिरी साल 40,000/- वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। सर्विस के बाद मिलेगा ये लाभ:- चार साल की सर्विस पूरी होने के बाद अग्निवीरों को सेवा निधि पैकेज, अग्निवीर स्किल सर्टिफिकेट और कक्षा 12वीं के समकक्ष योग्यता प्रमाणपत्र भी मिलेगा। जो उम्मीदवार 10वीं पास हैं उन्हें 4 साल के बाद 12वीं समकक्ष पास सर्टिफिकेट भी मिलेगा जिसकी पूरी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को मिलेंगे बोनस मार्क्स:- सभी पदों पर भर्ती के लिए एनसीसी ए सर्टिफिकेट धारकों को 05 बोनस मार्क्स मिलेंगे। एनसीसी बी सर्टिफिकेट धारकों को 10 बोनस अंक मिलेंगे जबकि एनसीसी सी सर्टिफिकेट धारकों को 15 बोनस अंक मिलेंगे।अग्निवीर जनरल ड्यूटी और क्लर्क, स्टोरकीपर पदों के लिए एनसीसी सी सर्टिफिकेट धारकों को सी ई ई (कॉमन एंट्रेंस एग्जाम) से छूट मिलेगी।
सारस न्युज एजेंसी, नई दिल्ली।

Leave a Reply