• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भोजपुरी की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह मिली ग्रैजुएट चाय वाली से, लड़कियों के लिए प्रेरणा का बताया स्रोत।

सारस न्यूज टीम, पटना।

राजधानी पटना में ग्रेजुएट चायवाली की दुकान पर अब फिल्मी सितारे भी पहुंच रहे हैं। मशहूर प्रियंका ने पहले पटना वीमेंस कॉलेज के पास चाय की दुकान लगाई और अब वह बोरिंग कैनाल रोड में चाय बेच रही है। शनिवार को भोजपुरी की अदाकारा और सिंगर अक्षरा सिंह पहुंच गईं। यहां पहुंचने के बाद अक्षरा सिंह ने प्रियंका को गले लगा लिया। इसके बाद चाय बिस्किट मांग ली।
अक्षरा सिंह को देखकर चाय की दुकान पर भीड़ लग गई। एक तरफ लोग सेल्फी लेने के लिए लगे थे दूसरी ओर मीडिया वाले भी पहुंच गए. चाय दुकान पर भीड़ लग गई। इस दौरान अक्षरा सिंह ने प्रियंका से बात की. अक्षरा सिंह ने हौसला बढ़ाया और खूब सराहना की। अक्षरा सिंह ने एक कप चाय के बदले प्रियंका को 2100 रुपये दिए। हालांकि प्रियंका नहीं ले रही थी लेकिन अक्षरा सिंह ने कहा कि यह आशीर्वाद है रख लो जिसके बाद प्रियंका ने पैसे रख लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *