• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मांझी पर भड़के नीतीश, कहा मेरी मूर्खता से ही तुम सीएम बने; नीतीश कुमार के मुंह में सुर्खाब के पर लगे हैं, जो वो बोलेंगे लोग वही मानेंगे, खुद से मुंह मियां मिट्ठू बनने वाली बात करते हैं: प्रशांत किशोर।

सारस न्यूज, किशनगंज।

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार कभी सेक्स पर ज्ञान तो आज विपक्ष के नेता जीतनराम मांझी पर राजा की तरह अहंकार में भड़कते नजर आए। नीतीश कुमार के इस रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि आप बिहार में बैठकर नीतीश कुमार को जितना बड़ा नेता बनाते हैं, उतने वो हैं नहीं। हम भी प्रदेश की राजनीति को थोड़ा-बहुत समझते हैं। 42 विधायकों वाले एमएलए की पार्टी को चला रहे नीतीश कुमार को 75 साल की उम्र में पूछ कौन रहा है। आप लोगों ने तो बिहार में हल्ला किया कि इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री के फेस होंगे, संयोजक तक तो बनाया नहीं। इन्होंने नाम रखा दूसरा, तो नाम बदलकर कर दिया “इंडिया”। ये बात करने गए कुछ, तो इनको कोई तरजीह ही नहीं मिली। खुद से मुंह मियां मिट्ठू होने वाली बात है। नीतीश कुमार की क्या हैसियत है कि वो बन जाएंगे। भईया, देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस है, कांग्रेस अपना छोड़कर इनको क्यों बना देगी। दूसरे नंबर पर तृणमूल है, तृणमूल अपना छोड़कर इनको क्यों मान लेगा। तीसरे नंबर पर डीएमके है, वो अपना छोड़ इनको क्यों मान लेगा।

प्रशांत किशोर ने आगे नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आप गठबंधन में ऐसी कौन सी नई चीज ला रहे हैं, जो दूसरे नहीं ला सकते हैं। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के जिस पद पर बैठे हैं वो भी नहीं बचने वाला है। लोकसभा का चुनाव होने दीजिए, नीतीश कुमार की राजनीतिक कहानी का अब अंत आ गया है। जैसे किसी पिक्चर के अंत के 5 मिनट मार-धाड़ होती है, वही नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का क्लाइमेक्स चल रहा है। नीतीश कुमार के जीवन का पटाक्षेप चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *