• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुखिया ने किया ऐलान शराब पीने और बेचने वालों की खबर दें, 5100 रुपए घर ले जाएं।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

सहरसा: बिहार सरकार ने तो शराबबंदी कानून को सख्त किया ही है अब पंचायत के मुखिया भी सरकार के शराबबंदी कानून का जबरदस्त समर्थन करती दिख रही है। मामला सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अन्तर्गत वीरगांव पंचायत की मुखिया अर्चना आंनद का है। जिन्होंने शराब बेचने व शराब पीने वालों की सूचना देने वाले को नगद 51 सौ रुपये देने की घोषणा की है। महिला मुखिया के इस अनोखी पहल की सभी जगह खुल कर तारीफ हो रही है। जबकि पंचायत में इस घोषणा का व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *