• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह देकर चर्चा में आए 11 साल के सोनू ने तेज प्रताप यादव को दो-टूक जवाब दिया।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बीघा का 11 साल का बच्‍चा सोनू मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत करने के बाद जबरदस्‍त चर्चा में है। उससे लोगों का मिलना जारी है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी उससे वीडियो कॉल पर बात की है। बातचीत के दौरान जब तेज प्रताप ने कहा कि वह आइएएस बनकर उनके अंडर काम करेगा तो सोनू ने कह दिया किसर के अंडर में काम नहीं करेगा। सोनू ने तेज प्रताप यादव से हाथ जोड़कर कहा कि एक चाचा की हैसियत से उसका एडमिशन स्कूल में करवा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *