• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुजफ्फरपुर में आधी रात को आगजनी से 4 बच्चे जिंदा जले, आधा दर्जन झुलसे।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है। यहां पर देर रात भीषण आजगनी में चार बच्चे जिन्दा जल गए, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग आग में झुलस गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को एसकएसीएच अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्टेशन के निकट यह घटना पेश आई है। यहां पर रात के करीब 1 बजे एक झोपडी में आग लग गई। इस दौरान सो रहे 4 बच्चे जिन्दा जल गए। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग भी आग में झूलस गए हैं। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो ये सभी लोग सोए हुए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *