• Mon. Feb 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मुज़फ़्फ़रपुर में निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते दरोगा को किया गिरफ्तार

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

मुज़फ़्फ़रपुर निगरानी की टीम ने अहियापुर थाने में कार्यरत दरोगा (एसआई) सदरे आलम को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते धर धर दबोचा है। अहियापुर में कार्यरत दरोगा सदरे आलम एक महिला से केस के सिलसिले में पैसे की मांग की थी जिसके बाद महिला ने निगरानी में इसकी शिकायत की थी जिसके बाद निगरानी की टीम ने अहियापुर थाना के बगल से एक चाय दुकान से 10 हज़ार रिश्वत लेते दरोगा सदरे आलम को धर दबोचा। वही गिरफ्तारी के बाद दरोगा से निगरानी की टीम पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *