• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मोतिहारी में खेत से मिला संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव, ससुराल वाले हैं फरार।

सारस न्यूज, मोतिहारी।

मोतिहारी में एक महिला का शव मिला है। पूर्वी चंपारण जिला के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव खेत में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के पहचान कराने में जुट गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शव पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिरहा सुंदरपट्टी गांव से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुंदरपट्टी के ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में एक महिला का शव देखा। महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पहचान में जुट गई।

मृतका की पहचान हो गई है। उसका पति बाहर रह कर मजदूरी करता है। उसके ससुराल के अन्य लोग घर छोड़ कर फरार हैं। मृतका के मायके वालों के तरफ से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है मृतका का मायका कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है।

महिला का शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जुट गई, ग्रामीण तरह-तरह के चर्चा करने लगे। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है कि उसकी मौत कैसे हुई है। भीड़ की वजह से पुलिस को भी तफ्तीश करने में परेशानी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *