सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव है। कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4 दिनो तक 18 राज्यों भारी बारिश की संभावना है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। जिसके कारण उत्तर भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
