इस साल फाल्गुन में ही जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। लोग धूप से बचते दिख रहे हैं। लोगों ने स्वेटर और गर्म कपड़ों को रख दिया है। पतले और आरामदायक कपड़े पहन रहें हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज यानी शुक्रवार को भी राज्य का मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को बिहार में आसमान साफ रहेगा। बीते गुरुवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लोगों को एकदम से गर्मी सताने लगी है। जिससे लोग काफी परेशान हो गए है। जरूरत पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकलने रहें हैं, वरना हर कोई घर में रहना ही पसंद कर रहा है।
अभी मौसम में नहीं हैं बदलाव के आसार।
पटना मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक राकेश कुमार के अनुसार फिलहाल अभी राज्य के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हर दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन गर्मी बढ़ती जाएगी। दिन के तापमान में 1- 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं अभी फिलहाल कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
प्रदेश में शेखपुरा रहा सबसे गर्म
गुरुवार को शेखपुरा 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म जिला बन गया. वहीं अन्य जिलों की बार करें तोसिवान में 30 डिग्री सेल्सियस,पूर्वी चंपारण में 31.5 डिग्री सेल्सियस,दरभंगा में 30.4 डिग्री सेल्सियस,सुपौल में 31.3 डिग्री सेल्सियस, औरकिशनगंज में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर जारी किया अलर्ट
पटना के ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, फरवरी महीने में अब तक की सर्वाधिक गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम में इस प्रकार के परिवर्तन से सावधानी बरतने की भी जरूरत है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर है, अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।
सारस न्यूज, बिहार।

Leave a Reply