बिहार के बगहा जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के चौतरवा रतवल मुख्य सड़क मार्ग पर कारखाना टोला के समीप गन्ना लदी ट्रक पलटने से पांच लोग गन्ना में दब गए। जिसमें चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही चौतरवा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क किनारे पलटी गन्ना लदी ट्रक से गन्ना को हटाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सभी पास के गांव में श्राद्ध कर्म से लौट रहे थे। तभी कारखाना टोला के पास यूपी की ओर से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कुछ लोग गन्ने में दब गए। समाचार परिसर तक स्थानीय लोगों के सहयोग से चार लोगों को गन्ने के से निकाला गया है। जिसमें तीन बच्चे एक महिला है।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply