• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रांची सीबीआई कोर्ट से लालू की रिहाई का आदेश जारी।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज।

चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में जेल की सजा काट रहे राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इसके बाद गुरुवार को रांची की सीबीआइ कोर्ट ने भी उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया है। अब वे कभी भी कैद से बाहर आ सकते हैं। जेल की सजा के दौरान बीमार लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्‍ली एम्‍स से डिस्‍चार्ज होकर लालू बेटी मीसा भारती के दिल्‍ली आवास जाएंगे। वहां से वे 30 अप्रैल की शाम तक पटना आ सकते हैं। उनके बिहार आने की चर्चा के साथ ही यहां सियासत गरमाती दिख रही है। आरजेडी के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है कि नीतीश कुमार अगर तेजस्‍वी यादव का नेतृत्‍व स्‍वीकार कर लें तो उनका स्‍वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *