• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

राजद सुप्रीमो लालू यादव सीढ़ी से उतरने के दौरान गिरने से हुए घायल, कंधे की हड्डी टूटी, समर्थक चिंतित।

सारस न्यूज टीम, पटना।

राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को घायल हो गए। राजधानी पटना में राबड़ी आवास पर सीढ़ी से उतरने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह गिर गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालू के कंधे और कमर में भी गहरी चोट आई है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कोई ज्यादा चिंता की बात नहीं बताई है। कहा गया कि दायें कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। घर में ही आराम करने की सलाह दी गई है। 

बता दें कि चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अभी जमानत पर जेल से बाहर हैं। इस समय वह 10 सर्कुलर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री व पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। रविवार को लालू प्रसाद दो मंजिले आवास की सीढ़ियों से उतर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया, जिसके कारण वह गिर गए। घटना के बाद तुरंत स्वजनों द्वारा उनको पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में उनके कंधे और कमर में गहरी चोट आने की बात कही जा रही है। कहा गया कि दाये कंधे में माइनर फ्रैक्चर है।

प्राथमिक उपचार के बाद लालू यादव को डाक्टरों ने घर वापस भेज दिया है। उन्हें चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है। लालू को चोट लगने की खबर मिलते ही समर्थक चिंतित हो गए हैं। पटना के राबड़ी आवास पर हाल- चाल लेने के लिए राजद के दिग्गज नेता भी जुटने लगे हैं। हालांकि लालू को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *