राष्ट्रपति पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की साझा उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, दीघा के भाजपा विधायक संजीव चौरसिया पहले से ही पहुंच गए थे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर कलाकार भी स्थानीय वेशभूषा में सज-धज कर आए थे। आदिवासी वेशभूषा में भी कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू का बिहार की धरती पर स्वागत किया।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की तरफ से ओडिशा जैसे राज्य से एक शिक्षित जागरूक आदिवासी महिला उम्मीदवार के रूप में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाकर महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश की गई है। तार किशोर प्रसाद ने कहा कि अब तक इस तरह के प्रत्याशी को किसी दल ने भी तरजीह नहीं दी थी। तार किशोर ने कहा कि न सिर्फ एनडीए गठबंधन बल्कि सभी दलों के जागरूक जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वे द्रौपदी मुर्मू को भारी मतों से विजयी बनाएं।
बिहार से द्रौपदी मुर्मू को अच्छी-खासी बढ़त मिलने वाली है। बिहार से उनको भाजपा के अलावा जदयू, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के निर्वाचित प्रतिनिधियों के मत मिलेंगे। कांग्रेस, वाम दल और राजद यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देने की तैयारी में हैं। एआइएमआइएम के इकलौते विधायक का रूख क्या होगा, यह अभी साफ नहीं है।
पटना पहुंचते ही द्रोपदी मुर्मू ने सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले एयरपोर्ट पर भाजपा-जदयू के बड़े नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल उन्हें तमाम नेताओं से मुलाकात कराते दिखे। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और लोजपा (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी मौजूद थे।
द्रौपदी मुर्मू पटना के होटल मौर्या में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तमाम नेताओं से मिलीं। यहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस भी मौजूद थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी होटल मौर्या के कार्यक्रम में मौजूद रहे। उनके अलावा भाजपा-जदयू के तमाम मंत्री, विधायक और सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
सारस न्यूज टीम, पटना।

Leave a Reply