सारस न्यूज टीम, बिहार, झारखंड।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी जिले के उलिहातू गांव के दौरे पर झारखंड पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उलिहातू गांव सहित खूंटी जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राष्ट्रपति के साथ उलिहातू पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने भी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया कि आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रहा है। मैं देश के महान क्रांतिकारी सपूत भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन करता हूं। मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि 15 नवंबर (बिरसा मुंडा की जयंती) को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला। वे न केवल हमारी राजनीतिक स्वतंत्रता के नायक थे। बल्कि वे हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी था