सारस न्यूज, वेब डेस्क।
लद्दाख के लेह से दुख भरी एक खबर आई है। एनएसजी कमांडो दीपक कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। वे मूल रूप से गोपालगंज के बरौली प्रखंड के रहने वाले थे। मौत की सूचना पाकर कमांडो के परिजनों में कोहराम मच गया। जवान का शव आज गुरुवार को प्लेन से पटना पहुंचेगा, जहां से बरौली लाया जायेगा और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद जवान बरौली थाना क्षेत्र के भड़कुइयां गांव निवासी प्रहलाद सिंह के बेटा हैं।
वह एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग के लिए लेह जा रहे थे। तभी बर्फबारी में फिसलकर उसकी मौत हो गई। घटना के समय वे स्वयं गाड़ी चला रहे थे। गाड़ी में अन्य कमांडो भी उनके साथ ट्रेनिंग कैम्प के लिए जा रहे थे। अचानक उनकी गाड़ी भीषण बर्फबारी में फिसल कर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एनएसजी कमांडो दीपक कुमार सिंह की मौत हो गयी। जबकि उनके अन्य चार साथी बुरी तरह घायल हो गए।
