• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शादी समारोह से लौट रहीं 12 महिलाओं और बच्चों को वैन ने कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने वैन को फूंक डाला।

सारस न्यूज, मोकामा/बिहार।

मोकामा में शादी की रस्म अदा कर रहीं महिलाओं की भीड़ में बेलगाम पिकअप वैन घुस गई। यह हादसा रविवार काे घोसवरी में एनएच 82 पर हुआ। इस हादसे में 12 महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वैन को फूंक दिया। जानकारी के मुताबिक, घोसवरी में बालेश्वर शर्मा की पुत्री की बारात आने वाली थी। इससे पहले शादी समारोह में आई महिलाएं भोला स्थान से शादी की रस्म के बाद वापस घर लौट रहीं थी।

अचानक पीछे से आ रही वैन की चपेट में कई महिलाएं व बच्चे आ गए। जोरदार ठोकर से दो तीन महिलाएं सड़क से दूर जा गिरीं। मौके पर मौजूद लोगो ने घायलों को अस्पताल ले गए। अस्पताल प्रभारी ने बताया कि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस ने चालक काे बचाया। हादसे के बाद चालक कूदकर भागने लगा। ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। वहीं उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर चालक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त करा हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *