सूबे के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में अधीक्षक की नियुक्ति होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए नये सिरे से सभी प्रमंडलों के कर्मचारियों की संख्या का निर्धारण किया है। विभाग में पदास्थपित तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के लिए चार अलग-अलग कैटेगरी निर्धारित किया गया है। जिसमें कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक व निम्न वर्गीय लिपिक शामिल हैं। विभाग में ही पदस्थापित तृतीय श्रेणी कर्मचारियों (क्लर्क) को अधीक्षक बनाया जायेगा। इसके अलावा प्रमंडलस्तर पर आरडीडीई कार्यालय में भी एक कार्यालय अधीक्षक को तैनात किया जाएगा। शिक्षा विभाग के कार्यालय में स्थिति यह कि जिस पद पर होते थे बहाल उसी पद से रिटायर भी हो जाते थे। विभाग के मुताबिक 48 वर्षो से यहीं परंपरा चली आ रही थी। 2019 में सेवा शर्त का निर्माण हुआ और इसमें प्रोन्नति का प्रावधान किया गया। हालांकि इसमें वरिष्ठ क्लर्क के वेतन में इजाफा नहीं के बराबर होगा।
प्रमंडलों के लिए निर्धारित कर्मचारियों की संख्या:- ● पटना में सात कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक 25, उच्च वर्गीय लिपिक 103 व निम्म वर्गीय लिपिक 201 हैं।
● मगध प्रमंडल में 6 कार्यालय अधीक्षक, 21 प्रधान लिपिक, 37 उच्च वर्गीय लिपिक व निम्म वर्गीय लिपिक 96 हैं।
● तिरहुत में 7 कार्यालय अधीक्षक, 25 प्रधान लिपिक, 81 उच्च वर्गीय लिपिक व निम्म वर्गीय लिपिक 169 हैं।
● भागलपुर में 3 कार्यालय अधीक्षक ,09 प्रधान लिपिक, 30 उच्च वर्गीय लिपिक व निम्म वर्गीय लिपिक 64 हैं।
● सारण प्रमंडल में 4 कार्यालय अधीक्षक ,13 प्रधान लिपिक, 48 उच्च वर्गीय लिपिक व निम्म वर्गीय लिपिक 98 हैं।
● मुंगेर में 7 कार्यालय अधीक्षक ,25 प्रधान लिपिक, 44 उच्च वर्गीय लिपिक व निम्म वर्गीय लिपिक 113 हैं।
● दरभंगा प्रमंडल में 4 कार्यालय अधीक्षक ,13 प्रधान लिपिक, 54 उच्च वर्गीय लिपिक व निम्म वर्गीय लिपिक 107 हैं।
● पूर्णिया प्रमंडल में 05 कार्यालय अधीक्षक , 17 प्रधान लिपिक, 34 उच्च वर्गीय लिपिक व निम्म वर्गीय लिपिक 84 है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply