• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के कावाखाली में एक घर से बम बरामद होने से इलाके में मची हड़कंप।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के कावाखाली में एक घर से बम बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सोमवार को कावाखाली में नेताजी मोड़ संलग्न इलाके में एक व्यक्ति के घर से बम बरामद किया गया।

बम घर के बारानदे में रखा हुआ था। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल चौकी व माटीगाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घटना की जानकारी सीआईडी के बम स्क्वायड को दी गई। वहीं सूचना मिलने पर सीआईडी ​​बम स्कोयाड कर्मी मौके पर पहुंचे और बम बरामद किया। सूत्रों के अनुसार इस घर में काफी दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रविवार की रात परिवार के दो सदस्य आए और झमेला करने लगे। आरोप है कि दो युवक बम रखकर भाग गए। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *