• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

होली का त्‍योहार आने से ठीक पहले रसोई गैस सिलेंडर ने महंगाई की भड़का दी आग, फीका पड़ा होली का रंग, 50 रुपये महंगा, कॉमर्शियल सिलेंडर के भी बढ़े दाम।

सारस न्यूज, बिहार।

होली का त्‍योहार आने से ठीक पहले रसोई गैस सिलेंडर ने महंगाई की ‘आग’ भड़का दी है। घरेलू बाजार में बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 350.50 रुपये महंगा हो गया है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। राजधानी दिल्‍ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 1103 रुपये पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *