सारस न्यूज, बिहार।
नालंदा में बच्ची चोरी के बाद उसकी बरामदगी के लिए पीड़ित परिवार ने सड़क जाम कर दिया था। वहीं प्रशासन के खिलाफ़ प्रदर्शन करते हुए बच्ची को बरामद करने के लिए घंटों नारेबाज़ी की गई। लोगो को उग्र होता देख एसपी अधीक्षक अशोक मिश्रा ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया और टीम गठित की गई। आरोपी महिला का स्केच जारी कर तफ्तीश शुरू की गई। बच्चा चोरी होने के चार दिन बाद पुलिस ने सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी केनार गांव से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
आरोपी महिला के साथ एक अन्य संदिग्ध महिला को साइट की टीम ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। सदर डीएसपी डॉ. शिबली नोमानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 22/02/2023 की दोपहर में बच्ची चोरी का मामला संज्ञान में आया था। नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के पास से अज्ञात महिला बच्ची चुराकर फरार हो गई थी। अज्ञात महिला के खिलाफ थाने में बच्ची चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरे और आईटी सेल के ज़रिए कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने महिला का स्केच जार करने के बाद तफ्तीश शुरू की तो संदिग्ध महिला का लोकेशन सरमेरा में पता चला। पुलिस ने लोकेशन को ट्रेस कर गांव को घेर लिया। गांव में तलाशी लेने के बाद छह महीने की दुधमुंही बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आरोपी महिला के साथ एक संदिग्ध महिला को भी गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।