• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार दिवस पर 22 मार्च को विभिन्न खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बिहार दिवस पर 22 मार्च को विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शतरंज और तायकॉण्डो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता खेल भवन – सह-व्यायामशाला, खगड़ा में आयोजित होगी जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों से खिलाड़ी शामिल होंगे। खेल आयोजन का उद्देश्य बिहार के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। वहीं बैंडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम, डुमरिया में आयोजित की जाएगी। इस खेल प्रतियोगिता में जिलेभर से बैंडमिंटन खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *