सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल परिणाम जारी हो गया है और इस बार बिहार के अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। टॉप-20 में राज्य के तीन प्रतिभावानों ने जगह बनाई है।
टॉप-20 में बिहार के तीन रत्न
- राज कृष्ण झा (रैंक 8) – सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर निवासी
- हेमंत (रैंक 13) – बक्सर के राजपुर प्रखंड के कुसरूपा गांव से
- संस्कृति त्रिवेदी (रैंक 17) – जमुई की रहने वाली
हेमंत पूर्व में यूपीपीएससी की परीक्षा में नौवीं रैंक से चयनित हुए थे और वर्तमान में एसडीएम (प्रशिक्षु) के पद पर कार्यरत हैं। 2022 में वे डीएसपी पद के लिए भी चयनित हुए थे।
जमुई की त्रिवेदी के साथ जिले के और दो चेहरे
- पारस कुमार (रैंक 269) – बांका के मूल निवासी, वर्तमान में जमुई में पदस्थापित डीपीओ
- ईशा रानी (रैंक 384) – जमुई से
अन्य प्रमुख सफल अभ्यर्थी
नाम | रैंक | जिला |
---|---|---|
दीपाली महतो | 105 | समस्तीपुर |
प्रिंस राज | 141 | हाजीपुर |
प्रीति कुमारी | 301 | पटना |
हिमांशु भास्कर | 323 | पटना |
तन्मय | 346 | पटना |
सौरभ सुमन | 391 | वैशाली |
सुशांत कुमार | 405 | सहरसा |
संजीव कुमार | 583 | पूर्वी चंपारण |
कुमारी सौम्या | 637 | अरवल |
प्रिय रंजन | 666 | पटना |
सिद्धार्थ कृष्णा | 680 | मुजफ्फरपुर |
श्रृष्टि गुप्ता | 728 | गया |
वैभव विशाल | 819 | नालंदा |
अनिकेत रंजन | 857 | बांका |
कर कुमार | 891 | नालंदा |
विशेष उपलब्धि: वैभव विशाल की सफलता
नालंदा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रोड, विजय कॉम्प्लेक्स निवासी और जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता कृष्णकांत वर्मा के पुत्र वैभव विशाल ने 819वीं रैंक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। वैभव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता (संगीता वर्मा और कृष्णकांत वर्मा) के समर्थन, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास को दिया है।
हाजीपुर के प्रिंस राज की प्रेरणादायक कहानी
प्रिंस राज ने 141वीं रैंक हासिल की है। वे गांधी आश्रम, हाजीपुर के निवासी हैं। प्रिंस, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विन्देश्वरी प्रसाद के पौत्र एवं शिक्षक त्रिवेणी कुमार व अनिता कुमारी के पुत्र हैं। प्रारंभिक शिक्षा वैशाली सेंट्रल स्कूल, सेंट पाल्स, सामर्थ्य क्लासेज और सेंट जॉन्स में हुई।
प्रिंस को पहले IIT दिल्ली से 2021 में सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि मिली थी।
- 10वीं में सभी विषयों में 10 CGPA
- 12वीं में गणित में 99%
- JEE Mains में 738वीं रैंक
उनका मानना है कि सफलता का एकमात्र मंत्र है — “कड़ी मेहनत और निरंतर अध्ययन।”