सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी: बंगाल-बिहार सहित देश- विदेश में मनाए जाने वाले लोक आस्था का पवित्र त्योहार छठ पर्व मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। इसको लेकर व्रतियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, लोग तैयारी में जुट गए हैं। छठ पर्व को लेकर बाजारों में चहल -पहल देखी जा रही है। पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। नारियल, सूप, फल सहित अन्य सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। बताते चलें कि मंगलवार से चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो रहा है। पर्व को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की जा रही है। पर्व को लेकर पवित्रता का खूब ध्यान रखा जा रहा है। लोक आस्था का महापर्व छठ आज मंगलवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। व्रती नहा-धोकर लौकी की सब्जी, अरवा चावल का भात, चने की दाल सहित आलू व बैंगन के पकोड़े बनाकर भगवान को भोग लगाएंगे।इसके बाद सपरिवार प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद बुधवार को व्रती महिलाएं खरना व्रत के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा और शुक्रवार को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण होगा।

Leave a Reply