सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
दरभंगा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के चालू होने में अब कुछ और समय लगेगा। ताजा स्थिति के अनुसार परियोजना का करीब 54 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष 46 प्रतिशत निर्माण कार्य अभी बाकी है। पहले यह टर्मिनल जुलाई तक पूरी तरह बनकर शुरू होने वाला था, लेकिन कार्य की रफ्तार को देखते हुए अब इसे पूरा होने में लगभग 10 महीने और लगेंगे। ऐसे में नया टर्मिनल नवंबर तक चालू होने की संभावना जताई जा रही है।
नए टर्मिनल के पूरी तरह फंक्शनल होने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट की तस्वीर बदल जाएगी। यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ विमानों के परिचालन में भी बड़ा इजाफा होगा। वर्तमान क्षमता की तुलना में उड़ानों का संचालन करीब चार गुना तक बढ़ सकेगा। साथ ही, एयरपोर्ट से सालाना लगभग 23 लाख यात्रियों के आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।
