• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के हर एक जिले में यू-ट्यूबर्स को जमीन सर्वे की तकनीकी जानकारी देंगे जिलाधिकारी।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

पटना: अब जिलाधिकारी जिले के सक्रिय यू-ट्यूबर्स को जमीन सर्वेक्षण की तकनीकी जानकारी प्रदान करेंगे। इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा। शिकायतें मिली हैं कि गांव से लेकर शहर तक के कई यू-ट्यूबर्स विशेष भूमि सर्वेक्षण पर अपनी समझ के आधार पर जानकारी साझा कर रहे हैं। इनमें से कुछ जानकारी सही होती है, लेकिन अधिकांश हिस्सा काल्पनिक और मनगढंत होता है।

इससे लोगों में भ्रम पैदा होता है और वे सर्वे के दौरान सर्वेकर्मियों पर गलत तरीके से दबाव डालते हैं, जिससे सर्वेक्षण में बाधा उत्पन्न होती है। इस समस्या के समाधान के लिए यह निर्णय लिया गया है कि जिले के प्रभावशाली यू-ट्यूबर्स को एकत्रित कर उन्हें जमीन सर्वे की तकनीकी जानकारी दी जाए। इसके अलावा, आधिकारिक विजुअल्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि उनके माध्यम से आम जनता को सर्वेक्षण की सही जानकारी मिल सके। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *