• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में ठंड का दिखने लगा असर, पटना समेत प्रदेश के दर्जनों जिलों में नहीं खिली धूप, लुढ़का पारा।

ByHoor Fatma

Dec 31, 2023 #मौसम

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। शुक्रवार को राजधानी पटना में दिनभर धूप नहीं खिली और लोगों को सीजन में पहली बार ठंड का एहसास हुआ। बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में बने चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है। मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है और सुबह के समय घना कोहरा के साथ विजिबिलिटी काफी कम रह रही है।

इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसान भाइयों को अलर्ट करते हुए खेतों से फसलों को दूर कर लेने का अपील किया है। मौसम विभाग की माने तो एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी एवं आसपास के बांग्लादेश के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर मौजूद है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा और राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *