दूसरे चरण में जिले के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के दस प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है। गुलाबी ठंड के बीच सुबह से लोग मतदान केन्द्रों पर कतारबद्ध हो गये थे। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इससे पहले मॉक पोल कराया गया। मतदान शाम छह बजे तक चला। शाम छह बजे तक जो मतदान कतारबद्ध हो गये थे, सबों को मतदान का मौका मिला। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है।
मतदान के दौरान कई स्तर पर चौकसी बरती जा रही थी। सड़कों पर इक्के टुक्के बाइक व ई-रिक्शा ऑटो चल रहे थे। वहीं प्रशासन व पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रही। सूर्य की लालिमा के साथ ही लोग बूथ पर जाने की तैयारी करने लगे थे।
मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे से पहले से ही लोग कतार बद्ध थे। कई जगहों पर मॉक पोल की प्रक्रिया में कुछ विलंब लगने के सात निर्धारित समय सुबह सात बजे से मतदान शुरू नहीं हो सका। पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. सभी बूथों पर सुबह में मतदाताओं की अधिक भीड़ थी। धीरे-धीरे बूथों पर भीड़ कमने लगी। दोपहर में कई बूथ पूरी तरह खाली थे। तकरीबन हर बूथ पर महिला मतदाताओं की कतार लंबी थी। सड़कों पर भी महिलाएं झुंड में मतदान केन्द्र की ओर जा रही थी। दोपहर के बाद शाम में एक बार फिर बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ बूथों पर देर शाम तक मतदान की प्रक्रिया चली। सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात थे।
राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply