• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जनता दरबार में सुनी गई आमजन की समस्याएं, पुलिस अधीक्षक पूर्णिया ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

आज दिनांक 23 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक पूर्णिया द्वारा स्थानीय पुलिस कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुँचकर अपनी विभिन्न समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

जनता दरबार में नागरिकों ने जमीन विवाद, पारिवारिक झगड़े, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, थाने में लंबित मामलों सहित कई अन्य विषयों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य है कि लोगों को न्याय समय पर मिले और उनकी शिकायतें अनदेखी न हों।

जनता दरबार के सफल आयोजन से लोगों में राहत का अनुभव हुआ और प्रशासन के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ। मौके पर पूर्णिया जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *