Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारतीय हॉकी का राजगीर में धमाका: एशिया कप 2025 के फाइनल में कोरिया को 4-1 से रौंद चौथी बार चैंपियन बना।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (बिहार) में हुए इस निर्णायक मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। सुखजीत सिंह ने महज 30 सेकेंड में पहला गोल दागा, जिसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 28वें और 45वें मिनट में दो गोल किए। अंतिम गोल अमित रोहिदास ने 50वें मिनट में किया। कोरिया की ओर से एकमात्र गोल सोन डेन ने चौथे क्वार्टर में किया।

इस शानदार जीत के साथ भारत ने आठ साल बाद फिर से एशिया कप का खिताब अपने नाम किया और 2026 में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी सीधी एंट्री हासिल कर ली। यह भारत का चौथा एशिया कप खिताब है, जबकि दक्षिण कोरिया ने अब तक पांच बार यह ट्रॉफी जीती है। भारतीय डिफेंस और मिडफील्ड ने कोरियाई टीम को दबाव में रखते हुए पूरे मैच में मजबूत पकड़ बनाए रखी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *