• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आगामी छः मार्च को पोठिया के दलुआहाट में आयोजित होगी होली मिलन समारोह।


सारस न्यूज, किशनगंज।


गुरुवार को पोठिया प्रखंड अंतर्गत दलुआहाट मध्य विद्यालय खेल मैदान में भाजपा कार्यकर्ता सह जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 14 के सदस्य निरंजन राय की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी छह मार्च को होली मिलन समारोह केआयोजन पर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मिर्जापुर पंचायत के मुखिया बरियार मरांडी सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। बताते चले कि दलुआहाट में होली मिलन समारोह का आयोजन हर वर्ष की जाती रही है।

जिला परिषद सदस्य निरंजन राय ने बताया कि होली मिलन समारोह में प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। होली मिलन समारोह में कोलकाता से 18 कलाकारों द्वारा एक कार्यक्रम भी आयोजित की जाएगी। आयोजित बैठक में मुखिया बरियार मरांडी, उप मुखिया जयन्तो सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य बिष्णु सिंह,विनय गोस्वामी, बादल गुहा सहित कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *