Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ई. असलम अली को असम कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी बनाए पर कार्यकर्त्ताओं में हर्ष।

सारस न्यूज, किशनगंज।

प्रखंड कोचाधामन के ग्राम पंचायत नजरपुर के मंसूरा गांव निवासी अभियंता असलम अली को भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से असम प्रदेश का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। उनके इस पद पर मनोनयन किए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पींटू चौधरी ने कहा कि ई. असलम अली कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ सिपाही हैं। उनके द्वारा बिहार समेत अन्य प्रदेशों में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु कार्य किए गए हैं। उनको असम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर असम राज्य के साथ साथ अपने प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।

वहीं उनके मनोनयन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पींटू चौधरी, राजद जिलाध्यक्ष सरवर आलम, ठाकुरगंज कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, राजद प्रखंड अध्यक्ष एकरामुल हक, कांग्रेस जिला सचिव प्रदीप जैन, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेज नारायण यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो हकीमुद्दीन, प्रदीप कुमार यादव, राजद नगर अध्यक्ष अशोक यादव, मीर महफूज आलम, सालिम अहमद, बैचेन यादव आदि नेता समेत कांग्रेस व महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *