चोरी के आरोप में पुलिस ने भेजा दो युवकों को जेल। सदर थाना क्षेत्र के लहरा चौक के पास मकान निर्माण स्थल पर मकान निर्माण की सामग्री चोरी करने के आरोप में सदर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी युवक शाहिद आलम उर्फ चिन्का व तनवीर आलम लहरा फुलवाडी का रहने वाला है। मंगलवार की सुबह लहरा चौक के पास निर्माणाधीन मकान से मकान निर्माण की सामग्री की चोरी की घटना घटी थी। मकान निर्माण स्थल से कई सामग्री चोरी कर ली गईं थी। पकड़े गए दोनों युवकों ने उक्त स्थल से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उक्त चोरी गए सामानों को दोनो युवक लहरा चौक के पास एक कबाड़ी की दुकान में बेचने पहुंचे थे। वही से दोनो को चोरी की सामग्री के साथ पकड़ा गया। दोनों युवक जैसे ही सामान बेचने कबाड़ी की दुकान पहुंचे, दुकान वाले को कुछ आशंका हुई। इसके बाद दुकान वाले ने मकान निर्माण करने वाले कर्मी को जानकारी दी। इसके बाद सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक संजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनो युवकों को चोरी की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए युवकों ने पूर्व में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। पकड़े गए युवकों को जेल भेज दिया गया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply