त्याग और बलिदान का पर्व मुहर्रम प्रखंड में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। 22 पंचायतों के विभिन्न समितियों द्वारा मंगलवार को जुलूस निकाला गया। पोठिया बाजार,रोटीपट्टी, गोआबारी, सारोगोरा, पियाकुरी, पतीलाभाषा, छतरगाछ, दामलबाड़ी,गोरीहाट सहित अन्य कई गांव के जुलूस पोठिया चौक व पोठिया बाजार का भ्रमण करते हुए कर्बला मैदान पहुंचा। जुलूस के दौरान या अली या हुसैन के नारों से इलाका गूंज उठा। मुहर्रम जुलूस में इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ साथ विभिन्न धर्म के लोग भी शामिल हुए। विभिन्न परंपरागत हथियार सहित आग से कई करतब दिखाए गए।
प्रखंड के सभी अखाड़ा कमिटियों का मिलन अपने-अपने कर्बला मैदान में हुआ। जुलूस के साथ समुदाय के लोग सजी हुई ताजिया को लेकर चल रहे थे। सबसे आकर्षण का केंद्र रोटीपट्टी व पोठिया बाजार के ताजियों के साथ हाथों में तिरंगा लिए युवा रहे। ताजियों के साथ आकाश में लहराते तिरंगा को देख देशभक्ति की भावना जग उठी।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किए गए थे। पोठिया थाना संजय कुमार राम,पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष शिव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शांति व्यवस्था बनाने में लगे मुस्तेद थे। विधि व्यवस्था को लेकर बीडीओ छाया कुमारी,सीओ निश्चल प्रेम, सांख्यिकी समीर कुमार राय व अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया।
सारस न्यूज टीम, पोठिया।

Leave a Reply