मंगलवार को नेहरू युवा केन्द्र किशनगंज द्वारा नगर परिषद किशनगंज में स्थित अंबेडकर टाउन हॉल में एक दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकसित भारत का लक्ष्य 2047 थीम को लेकर आयोजित उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि परवेज राजा, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजार आलम, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि मुफ्ती अतहर जावेद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से नेहरू युवा केन्द्र में उपनिदेशक अमल किशोर पासवान, शाहजहां अंसारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वागत गान से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन ने संबोधित करते हुए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा उत्सव कार्यक्रम का सराहना करते हुए कहा कि आज के युवा कल देश का भविष्य तय करेंगे। उन्होंने आजादी के सौ साल पूरे होने पर 2047 में हमारे देश को आर्थिक सामाजिक विकास में दुनिया के शीर्ष उन्नति पर पहुंचे के लिए युवाओं की जिम्मेदारी एवं भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को हमारे देश के विकास व उन्नति के लिए मेहनत करना पड़ेगा जो आज के कार्यक्रम की थीम है, जिससे हमारा देश विकास प्रगति पर और तेजी से बढ़ कर 2047 में पूरी दुनिया मे सबसे विकासशील देश में शुमार हो।
कार्यक्रम में मुफ्ती अतहर जावेद ने कहा कि 2047 में हमारा देश विकसित राष्ट्र बने इस पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रम से युवा के मन में कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरणा आएगी। उन्होंने कहा कि जोश और जुनून से सराबोर रहने वाली युवा पीढ़ी पर देश का भविष्य तय होता है। आंखों में उम्मीद के सपने, नयी उड़ान कुछ कर दिखाने का दमखम और दुनिया को अपनी मुठ्ठी में करने का साहस, हरदम कुछ नया कर गुजरने की चाहत, नित नई-नई चुनौतियों का सामना करने तैयार रहना और जो एक बार करने की ठान लें तो 2047 में विकसित राष्ट्र में शुमार और देश दुनिया के शीर्ष स्थान में हमारा देश का नाम होगा। कार्यक्रम में छह विषयों में पेंटिंग प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता, सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जिला युवा संवाद पर प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को राशि देकर सम्मानित किया गया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply