• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वृक्ष मित्र अभियान के अंतिम दिन, महिला कॉलेज में अभाविप ने किया पौधरोपण।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

अभाविप द्वारा वृक्ष मित्र अभियान के अंतिम दिन बुधवार को आरके साह महिला कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। जिला संयोजक दीपक चौहान के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान में महिला कॉलेज के डिग्री प्राचार्य अजय साह, इंटर खंड प्राचार्य प्रियंका आर्य, प्रोफेसर सुबोध कुमार, प्रो. सुनील कुमार सिंह ,प्रो. कुमारी मीना, प्रो लिपि मोदी, सुजाता देवी एवं समस्त महिला कॉलेज परिवार मौजूद थे।

प्राचार्य अजय साह ने कहा परिषद द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान बहुत ही सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा पौधारोपण के अभियान में मुझसे जो भी मदद चाहिए उसके लिए हमेशा तैयार रहूंगा। पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है। जिस रफ्तार से विज्ञान का विकास हो रहा है उसी रफ्तार से पर्यावरण का विनाश हो रहा है। यदि अभी भी आम आदमी सचेत नहीं हुआ तो आने वाला पीढ़ी हमें कभी भी माफ नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *